-->
समय समय पर महत्वपूर्ण अप्डेट्स पाने के लिए हमसे जुड़ें

क्या आप भी है महेंद्र सिंह धोनी के फैन ? …जानिए उनके बारे में सबकुछ !

आइए जानते हैं कि धोनी ने किन-किन बिजनेस में निवेश किया है और उनकी कमाई के प्रमुख स्रोत कौन-कौन से हैं।


महेंद्र सिंह धोनी, जिन्होंने 15 अगस्त 2020 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया, मैदान के बाहर भी अपनी पहचान बनाने में सफल रहे हैं। अपने खेल कौशल के साथ-साथ धोनी ने बिजनेस में भी अपनी महारत साबित की है। आज वह भारत के सबसे अमीर खिलाड़ियों में गिने जाते हैं, जिनकी कुल संपत्ति 1,000 करोड़ रुपये से अधिक है। आइए जानते हैं कि धोनी ने किन-किन बिजनेस में निवेश किया है और उनकी कमाई के प्रमुख स्रोत कौन-कौन से हैं।


धोनी के निवेश और व्यवसाय


स्पोर्ट्स मैनेजमेंट कंपनी

धोनी की रीति स्पोर्ट्स नामक एक स्पोर्ट्स मैनेजमेंट कंपनी में हिस्सेदारी है। यह कंपनी दुनिया के कई प्रमुख खिलाड़ियों का मैनेजमेंट संभालती है, जिनमें फाफ डुप्लेसी, रोहित शर्मा और भुवनेश्वर कुमार शामिल हैं।


कपड़े और फुटवियर ब्रांड

साल 2016 में धोनी ने अपने कपड़े और फुटवियर ब्रांड 'सेवन' को लॉन्च किया। इस कंपनी में धोनी का पूरा मालिकाना हक है।


फूड एंड बेवरेज

धोनी ने खाद्य और पेय स्टार्टअप '7 In Brews' में निवेश किया है। इसके अलावा उन्होंने 'कॉप्टर 7' नाम से एक चॉकलेट ब्रांड भी लॉन्च किया, जो उनके प्रसिद्ध हेलीकॉप्टर शॉट से प्रेरित है।


फिटनेस चेन

धोनी ने 'धोनी स्पोर्ट्सफिट' नामक फिटनेस चेन की भी शुरुआत की है, जिसके देश भर में 200 से अधिक केंद्र हैं।


धोनी के खेल से जुड़े निवेश


फुटबॉल और हॉकी

धोनी इंडियन सुपर लीग के चेन्नईयिन एफसी में फुटबॉल टीम के मालिक हैं। इसके अलावा वह हॉकी टीम रांची रेज के सह-मालिक भी हैं।


अन्य व्यवसाय


स्कूल

धोनी ने बेंगलुरु में 'एमएस धोनी ग्लोबल स्कूल इंग्लिश मीडियम' की शुरुआत की है, जिसमें प्रोग्रामिंग जैसे सिलेबस पढ़ाए जाते हैं।


फिल्म प्रोडक्शन

धोनी ने 'धोनी एंटरटेनमेंट' नामक प्रोडक्शन हाउस की भी स्थापना की है। उनके प्रोडक्शन हाउस की तमिल फिल्म 'लेट्स गेट मैरिज' का पोस्टर हाल ही में लॉन्च किया गया था।


प्लांट बेस्ड प्रोटीन स्टार्टअप

धोनी ने 'शाका हैरी' नामक प्लांट बेस्ड प्रोटीन स्टार्टअप में निवेश किया है।


टेक्नोलॉजी कंपनी

धोनी ने 'गरुड़ एयरोस्पेस' नामक टेक्नोलॉजी कंपनी में भी निवेश किया है, जो ड्रोन बनाने का काम करती है।


होटल

धोनी रांची में 'माही रेसिडेंसी' नामक होटल के मालिक भी हैं।


धोनी की कमाई

धोनी की कुल नेटवर्थ 1,030 करोड़ रुपये के करीब है। चेन्नई सुपर किंग्स से उन्हें सालाना 12 करोड़ रुपये मिलते हैं। इसके अलावा एंडोर्समेंट और प्राइज मनी भी शामिल है। धोनी एक टीवी एड के लिए 3.5 करोड़ से 6 करोड़ रुपये तक चार्ज करते हैं और कुल 54 अलग-अलग कंपनियों का विज्ञापन करते हैं। उन्होंने 2011 में उत्तराखंड में 18 करोड़ रुपये की कीमत वाला एक शानदार घर भी खरीदा था।


क्रिकेट करियर

धोनी ने 2004 में भारतीय क्रिकेट टीम के लिए डेब्यू किया था। अपने 16 साल के करियर में उन्होंने 90 टेस्ट, 350 वनडे और 98 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने 4,876 रन बनाए हैं, जिसमें 6 शतक और 33 अर्धशतक शामिल हैं। वनडे क्रिकेट में उन्होंने 10,733 रन बनाए हैं, जिसमें 10 शतक और 73 अर्धशतक शामिल हैं। टी20 इंटरनेशनल में उनके नाम 1,617 रन दर्ज हैं।