-->
समय समय पर महत्वपूर्ण अप्डेट्स पाने के लिए हमसे जुड़ें

राजा भोज और विद्वान की सच्चाई की कहानी

इस कहानी में पढ़िए कैसे राजा भोज ने विद्वान की मातृभाषा जानने के लिए चतुराई भरा तरीका अपनाया। एक अप्रत्याशित घटना ने असली सच उजागर कर दिया!

राजा भोज और विद्वान की सच्चाई की कहानी

राजा भोज और विद्वान की सच्चाई की कहानी  - Hindi Story

राजा भोज के दरबार में एक विद्वान आए। वे अनेक भाषाऐं धारा प्रवाह रूप से बोलते थे।

भोज यह जानना चाहते थे कि उनकी मातृ-भाषा क्या है? पर संकोचवश पूछ न सके।

विद्धान जी के चले जाने के बाद राजा ने अपनी शंका दरबारियों के सामने रखी और पूछा- “क्या आपमें से कोई बता सकता है कि विद्धान जी की मातृभाषा क्या है?”

विदूषक ने कहा- “आज तो नहीं कल मैं पता लगा दूँगा कि उनकी अपनी भाषा क्या है?”

दूसरे दिन नियत समय पर पंडित जी आए और दरबार समाप्त होने पर जब वे जाने लगे तो विदूषक ने उन्हें सीढियों पर धक्का लगा दिया, जिससे वे गिर पडे, उन्हें थोडी चोट लगी।

विदूषक की अशिष्टता पर उन्हें बहुत क्रोध आया और वे धडाधड गालियाँ देने लगे। जिस भाषा में वे गालियाँ दे रहे थे उसे ही उनकी मातृ-भाषा मान लिया गया।

प्रकट में विदूषक पर राजा ने भी क्रोध दिखाया पर मन ही मन सभी ने उसकी सूझ की प्रशंसा की।

विद्धान जी के जाने के बाद विदूषक बोला- “तोता तभी तक राम-राम कहता है जब तक कोई मुसीबत उस पर नहीं आती। पर जब बिल्ली सामने आती है तो वह बस टें-टें ही बोलता है। इसी प्रकार क्रोध में मनुष्य असली भाषा बोलने लगता है।”

राज पुरोहित ने कहा- “विपत्ति आने पर मनुष्य के असली व्यक्तित्व का पता चलता है। साधारण समय में लोग आवरण में छिपे रहते हैं पर कठिनाई के समय वे वैसा ही आचरण करते हैं जैसे कि वस्तुतः वे होते हैं।”

शिक्षा: विपत्ति में इंसान का असली व्यक्तित्व सामने आता है।